पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान मारवाड़ जंक्शन की आम बैठक का आयोजन संस्थान अध्यक्ष चौथा राम मेघवाल की अध्यक्षता में किया गया।सचिव रमेश कुमार भाटी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के बड़े बुजुर्गो द्वारा डाॅ भीमराव अम्बेडकर के भित्तिचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।बैठक में कोषाध्यक्ष गणेश राम चौहान द्वारा गत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया । साथ ही संस्थान के अकादमिक भवन के निर्माण हेतु नक्शा निर्माण कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं द्वारा विभिन्न अवसरों पर प्रदान किए जाने वाले शिक्षा नेग के संग्रहण पर विचार विमर्श किया गया।इस अवसर पर संस्थान परिसर में किए गए वृक्षारोपण कार्य को और आगे बढ़ाने का प्रस्ताव लिया गया। वर्ष 2026 के प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल संयोजन के लिए संयोजक मानाराम परिहार चौकडियां तथा प्रमोशन होने पर सोहनलाल पंवार का साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।इस अवसर पर वनाराम भादरू, जगदीश गेहलोत मेलावास, सुखाराम विरायच, मोहनलाल भाटी, मगाराम राणावास, सोनाराम भगवानपुरा, लादूराम बारूपाल, भंवरलाल सुमन, नारायण लाल विरायच, डाॅ. पूनमचंद गेहलोत, खेताराम गेहलोत, वनाराम पंवार, कालूराम वाघेला, कन्हैयालाल परिहार, जेठाराम बोस, दीपाराम पडासला, वोराराम पंवार, वागाराम पंवार, गोमाराम पुनड, रताराम मांगलिया, मोहनलाल पंवार, लक्ष्मण जोहिंद, संदीप सेजू, उम्मेदराम पनु, मीठालाल मांगलिया, देवाराम हेमलियावास, मदनलाल, शेषाराम अणकियां, ढगलाराम कारोलियां, गणपत भाटी, रामलाल तंवर, नरसिंह कटारिया, चेनाराम परिहार, उदाराम सापेला, मीठालाल सापेला आदि उपस्थित थे।







