वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्राधिकरण सचिव भाटी ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी, द्वारा मंगलवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 94 बन्दी विचाराधीन तथा 01 सजायाफ्ता बन्दी जिला कारागृह, पाली में निरूद्ध मिले।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी द्वारा बन्दीगण से वार्तालाप कर कारागृह में भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त कोई भी बन्दी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हो अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहे, इसके लिए सचिव भाटी द्वारा कारागृह में बन्दीगण को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही ऐसे बन्दी जिनकी जमानत होने के उपरांत भी कारागृह में निरूद्ध हो इस संबंध में भी जानकारी ली गई तथा बंदियों को उनके प्रकरणों की स्थिति के बारे में बताया तथा सजायाफ्ता बंदी को उच्च न्यायालय में अपील हेतु उपलब्ध विधिक प्रावधानों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। सचिव भाटी द्वारा बंदियों से वार्तालाप कर समस्याओं के बारे में पूछा तथा नवआगन्तुक बंदियों से वार्तालाप कर वक्त घटना/आरोपित अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में जानकारी ली गई। सभी बन्दी की ओपीडी के समय में स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा इमरजेन्सी होने पर बन्दीगण को राजकीय बांगड़ अस्पताल पाली रेफर किया जाता है।निरीक्षण में कारापाल जिला कारागृह जोराराम, चिकित्सक जेल डिस्पेंसरी डॉ. एम.एल. सालोदिया, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मानसिंह आशिया, जेल विजिटिंग लॉयर अल्ताफ हुसैन, अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर आदि उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें