वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन, 400 से अधिक परिवादों का निस्तारण

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। ग्राम पंचायत मुख्यालय गुरला पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया।शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार विनोद कुमार गोखरू ने बताया कि शिविर में राजस्व एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा नाम शुद्धिकरण, हिस्सा शुद्धिकरण, ऑनलाइन नक्शा शुद्धिकरण, जाति प्रमाण पत्र, सहमति विभाजन सहित कई वर्षों से लंबित मामलों का समाधान कर परिवादियों को राहत प्रदान की गई।शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान होने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उपस्थित ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों को जनहित में अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक बताया।

शिविर में राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों की स्टॉलों पर लोगों की भारी भीड़ रही। शिविर के दौरान लगभग 400 परिवादों एवं आवेदनों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर विकास अधिकारी जितेंद्र गुरुनानी, नायब तहसीलदार भेरुलाल सुथार, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार सोनी, प्रशासक श्रवण गुर्जर, जनप्रतिनिधि गोरी शंकर माली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें