वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में एसबीआई का कृषि ग्राहक मिलन समारोह, किसानों ने साझा किए सफलता के अनुभव

भीलवाड़ा में एसबीआई का कृषि ग्राहक मिलन समारोह किसानों से सीधा संवाद, योजनाओं की सफलता पर चर्चा

भीलवाड़ा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा भीलवाड़ा के निजी रिसॉर्ट में वृहद कृषि ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों के बीच सीधा संवाद हुआ, जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रबंधक (मानव संसाधन)।दीपक टेलर ने जानकारी देते हुए कहा की कार्यक्रम में उदयपुर, भीलवाड़ा, सिरोही, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और राजसमंद जिलों से करीब 80 से 90 प्रमुख ग्राहकों एवं विभिन्न आंचलिक व्यवसाय कार्यालयों (RBO) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।समारोह में एसबीआई के उप महाप्रबंधक अरबिंद कुमार भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ मुख्य प्रबंधक (ऋण) मंथन शर्मा और क्षेत्रीय प्रबंधक दीपेंद्र कुमार (आरबीओ, भीलवाड़ा) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।इस दौरान मुख्य प्रबंधक शोभित जैन, मनीष कुमार, प्रबंधक (मानव संसाधन) दीपक टेलर, राजिक अली, मिलन सेठी, देवेंद्र चाहर और रिलेशनशिप मैनेजर मोहम्मद मुर्तजा भी मौजूद रहे।

ग्राहकों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में पीएम-कुसुम योजना और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।अंशुल शर्मा और पोखर लाल गुर्जर रुद्रप्रताप माहेश्वरी और मधुबाला महाजन पॉलीहाउस तथा किरण देसाई एग्री प्रोसेसिंग उद्यमी ने बताया कि इस एसबीआई ने उन्हें व्यवसाय शुरू करने में न केवल वित्तीय सहायता दी, बल्कि हर कदम पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने बैंक के सहयोग को अपनी सफलता का प्रमुख आधार बताया।

किसानों के लिए भरोसेमंद साझेदार बना एसबीआई

ग्राहकों ने एक स्वर में कहा कि बैंक की योजनाओं और समय पर सहायता से उनके व्यवसाय को मजबूती मिली है। इससे न केवल उनकी आय बढ़ी, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।

संचालन और आभार

कार्यक्रम का संचालन अदिति शर्मा द्वारा किया गया। अंत में प्रबंधक (मानव संसाधन)।दीपक टेलर व बैंक अधिकारियों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि एसबीआई भविष्य में भी किसानों और कृषि उद्यमियों को त्वरित सेवाएं और हरसंभव सहयोग देता रहेगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें