वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आसींद में महाआरती, नारी शक्ति वंदन चौपाल में महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी आसींद विधानसभा के तत्वावधान में भगवान शिव की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला रहे, जबकि अध्यक्षता उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह ने की।

महाआरती के दौरान विधायक सांखला ने भगवान शिव की आराधना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों का शॉल, दुपट्टा और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन’ चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जब्बर सिंह सांखला ने केंद्र एवं राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने लखपति दीदी योजना, लाडो लक्ष्मी योजना, पालनहार योजना एवं एकल नारी उत्थान योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

विधायक सांखला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और विकास की मुख्यधारा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, फौजमल गुर्जर, पवन कुमार मुंगड़, भगवती प्रसाद शर्मा, देवीलाल साहू, प्रहलाद शर्मा, श्रवण लाल साहू, जगदीश गर्ग, कालू गुर्जर, मूलचंद खटीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें