वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। महिलाओं के नेतृत्व, निर्णय क्षमता, स्वावलंबन एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम रवीन्द्र रंगमंच में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला केंद्रित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि समाज में लड़के और लड़कियों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर संवाद आयोजित किया गया। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, एनीमिया नियंत्रण, लिंगानुपात सुधार और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम जैसे विषयों पर जागरूकता गतिविधियां भी हुईं।इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वहीं राजीविका से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को भी लाखों रुपये के चेक प्रदान किए गए।संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने महिलाओं एवं किशोरियों से जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। एडीएम प्रशासन उम्मेद सिंह रतनू ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आरएसी तृतीय बटालियन की कमांडेंट सीमा हिंगोनिया ने साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लाडो प्रोत्साहन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य योजनाओं की उपयोगिता बताई।कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, टीकाकरण और महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत वीणा नृत्य अकादमी की बालिकाओं ने प्रेरणादायी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की लगभग 350 महिलाएं उपस्थित रहीं, जबकि जिले के सभी ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 510 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें