बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|शहर में पिछले 72 घंटों में चाकूबाजी और फायरिंग की वारदातों ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जिसके चलते अब आमजन में अपराधियों के बढ़ते हौसले पर चिंता बढ़ा दी है। सोमवार रात शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित सोनगिरी कुआं इलाके में चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार घर जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक सोनगिरी कुआं निवासी इरफान पुत्र कुदरत अली चौहान है। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया,जहां उसका उपचार जारी है।हमले में युवक के हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं।घायल पक्ष ने पास में रहने वाले दानिश मोईन पर हमला करने का आरोप लगाया है।लगातार बढ़ रहे अपराधों के बीच जहां सोमवार को युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया तो रविवार रात एक दावत के दौरान तलवारबाजी व पत्थर फैंकने की घटना हुई है। पिछले 72 घंटों में लगातार हो रही इन वारदातों से शहर में डर का माहौल पैदा हो रहा है।








