वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भामाशाहों का सराहनीय योगदान शिव वाटिका में 6 सीमेंटेड कुर्सियां भेंट

 

डेगाना/घुमन्तु दर्पण। डेगाना गांव के मोक्षधाम परिसर के पास स्थित शिव वाटिका में जनसुविधाओं के विस्तार हेतु भामाशाहों का सहयोग लगातार जारी है। इसी क्रम में शिव वाटिका में 6 सीमेंटेड कुर्सियां भेंट की गईं, जिन्हें सूबेदार आर.के. मुवाल प्याऊ के पास स्थापित किया गया है। इससे यहां आने वाले राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को बैठने की सुविधा मिलेगी।

इस पुनीत कार्य में भामाशाह गेनाराम डोडवाडिया ने 1 कुर्सी, रामगोपाल डीडवाणिया ने 3 कुर्सियां, घासीराम जांगिड़ ने 1 कुर्सी तथा भिखाराम जादम ने 1 कुर्सी भेंट कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि शिव वाटिका में लगातार हो रहे विकास कार्यों से यह स्थान आमजन के लिए अधिक उपयोगी और आकर्षक बनता जा रहा है। भामाशाहों द्वारा प्रदान की गई कुर्सियां आने वाले राहगीरों तथा बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित होंगी।

इस अवसर पर पूनमचंद खंडेलवाल, कैलाश शर्मा, सुरेश पंवार, रामप्रसाद मुवाल, हेमाराम मुवाल, कैलाश लखारा, रामप्रसाद खाती, गिरधारी पारीक, सुरेंद्र गुर्जर एवं लोकेश गेलोली सहित उपस्थित लोगों ने भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

ग्रामीणों ने कहा कि समाजहित में ऐसे सहयोगात्मक कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं तथा जनभागीदारी से ही गांव के विकास को नई दिशा मिलती है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें