पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|राजस्थान सरकार के निर्देश से आज पुलिस जवानों ने फिट इंडिया मिशन संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत प्रातः काल में साइकिल रैली का आयोजन किया ,सिटी थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव जीआरपी थाना अधिकारी हेमराज गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने सिटी थाना से लगा खारची रेलवे फाटक तक साइकिल से रैली निकालकर आम जन को फिट रहने स्वस्थ रहने का संदेश दिया इस मौके पर साइकिल रैली में सिटी थाना पुलिस के समस्त जवानों जीआरपी के समस्त जवानों ने हिस्सा लिया नगर वासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया, साइकिल रैली के माध्यम से पुलिस जवानों ने फिट इंडिया स्वस्थ इंडिया स्वच्छ इंडिया स्वस्थ शरीर का संदेश दिया








