वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

करंट लगने से विद्युतकर्मी की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)| जिले के नाडोल कस्बे में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से विद्युत विभाग की एफआरटी टीम के कर्मचारी राजेश जाट की मौत हो गई। हादसे के बाद शव को नाडोल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है।राजेश जाट के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। वहीं स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें