वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को चलायेगा एक पौधा देश के नाम कार्यक्रम

गुरला/घुमन्तु दर्पण| जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ सघन पौधारोपण कार्यक्रम ईरांस के पास देवछाया विहार कॉलोनी में आयोजित किया जायेगा।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान के साथ ही जन भागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। इस पौधरोपण अभियान में पीपल, आम, बरगद, नीम आदि के वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। माली ने यूनेस्को के सभी सदस्यों से आव्हान किया कि वो विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने नजदीक ही अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें