वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग अव्यवस्था से यात्री परेशान, घटती आय पर उठे सवाल

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)। रानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था की धीमी गति से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप है कि टिकट जारी करने की प्रक्रिया इतनी धीमी है कि कई बार एक टिकट फॉर्म तक निर्धारित समय में प्रोसेस नहीं हो पाता, जिससे तत्काल टिकट प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है।यात्रियों के अनुसार टिकट बुकिंग काउंटर पर तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी समस्याओं के कारण रोजाना अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। सूत्रों के मुताबिक टिकट बुकिंग व्यवस्था और ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों के बीच बहस की स्थिति भी उत्पन्न हुई। ड्यूटी शिफ्ट को लेकर हुई गरमा-गरमी के बाद स्टेशन मास्टर को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा।

इधर यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने और रवाना होने के दौरान समय पर उद्घोषणा नहीं की गई। इससे कई यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए अंतिम समय में भाग-दौड़ करनी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि समय पर अनाउंसमेंट नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय नागरिकों और रानी विकास संघ ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो स्टेशन की आय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। संघ के अनुसार कुछ समय पहले तक स्टेशन की दैनिक आय लगभग 70 हजार रुपये थी, जो अब घटकर करीब 35 हजार रुपये प्रतिदिन रह गई है।

रानी विकास संघ और यात्रियों ने रेल मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन से तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में सुधार, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, तकनीकी समस्याओं के समाधान तथा समय पर उद्घोषणा सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को स्थिति की गंभीरता समझते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि रानी रेलवे स्टेशन के विकास में कोई बाधा उत्पन्न न हो और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें