वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दो तस्कर गिरफ्तार, डोडा पोस्ट से भरी स्कॉर्पियो जब्त

पुलिस और तस्करों के बीच आमने-सामने फायरिंग, एक तस्कर के पैर में लगी गोली

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)। पाली जिले के रानी थाना क्षेत्र में नाडोल के पास मंगलवार देर रात पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच आमने-सामने फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाडोल क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा दिया।

पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाड़मेर जिले के 35 वर्षीय तस्कर खेताराम के पैर में गोली लग गई। घायल तस्कर को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार एक अन्य तस्कर भैराराम को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने डोडा पोस्ट से भरी एक स्कॉर्पियो जब्त कर ली है।

हालांकि, डोडा पोस्ट से भरी दूसरी स्कॉर्पियो में सवार तस्कर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा बरामद मादक पदार्थ की मात्रा और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है 

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें