पाली/घुमन्तु दर्पण( सुरेश पवार)। दिल्ली–भुज एक्सप्रेस ट्रेन में शराब के नशे में धुत दो युवकों द्वारा यात्रियों के साथ मारपीट और हंगामा करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।जीआरपी थाना प्रभारी हेमराज गुर्जर ने बताया कि दोनों युवक ट्रेन में नशे की हालत में यात्रियों के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने ट्रेन के टीटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम और गार्ड को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।








