वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पैंथर ने किया गाय के दो बछड़े का शिकार

आबादी क्षेत्र में घुसा पैंथर अलग अलग, बाड़े में बंधे गाय के बछड़े का किया शिकार

गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)|भीलवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत गुंदली के दादिया गांव में बीती रात को पैंथर ने अलग-अलग दो बाड़े में बंधे गाय कें दो बछड़े का शिकार कर लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दादीया निवासी सत्यनारायण वैष्णव सुरेश जाट के बाड़े के आंगन में गाये व उसका बछड़ा बंधा हुआ था।
इसी दाैरान रात बुधवार की रात पैंथर ने दो बछड़े पर हमला कर दिया, इधर गाय के रंभाने की आवाज पर परिवार के लोग जाग गए। बिजली चालू करने के साथ ही पैंथर मौके से भाग निकला। पैंथर के हमले से बछड़े की मौत हो गई। गुरुवार को सुबह वन विभाग के कार्मिकों को सूचना दी गई। क्षेत्र में बढ़ते वन्य जीवो के चलते ग्रामीणों ने भय का माहौल बना हुआ है। इससे पूर्व भी पैंथर ने तीन से चार मवेशियों का शिकार कर चुका है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें