वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 1250 किलो चटगोला-आंवला कैंडी सीज

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण।राज्य सरकार के शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बनेड़ा रोड स्थित मैसर्स हितकर न्यूट्री फूड्स प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने करीब 1250 किलोग्राम चटगोला और आंवला कैंडी को सीज कर दिया, जबकि 600 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा टीम ने निर्माण इकाई में जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए अजमेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यवसायी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर संबंधित संचालक को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। विभाग ने खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और विक्रय व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि जिले में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें