डेगाना/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)|डेगाना निवासी दीपक चौधरी का भारतीय नौसेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) एविएशन स्पेशलाइजेशन (पायलट) एग्जीक्यूटिव ब्रांच में चयन हुआ है। दीपक की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।चयन के बाद दीपक को भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके पश्चात उन्हें प्रशिक्षण के लिए Indian Naval Academy भेजा जाएगा, जहां वे नौसेना के पायलट अधिकारी के रूप में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
दीपक का परिवार लंबे समय से नौसेना से जुड़ा रहा है। उनके पिता हनुमान चौधरी तथा चाचा रामस्वरूप चौधरी भी भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वर्तमान में हनुमान चौधरी राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में कार्यरत हैं, जबकि रामस्वरूप चौधरी राजस्व विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।दीपक की सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे डेगाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।क्षेत्र के युवाओं के लिए दीपक की सफलता प्रेरणा का स्रोत बनी है, जिसने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।








