मांडलगढ़/घुमन्तु दर्पण (राजेंद्र पहाड़िया)। भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। देखते ही देखते आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जिससे ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया।
ओलावृष्टि के चलते किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में तैयार फसल पर ओलों की मार पड़ते ही किसान चिंता में डूब गए और नुकसान का अंदाजा लगाने में जुट गए।
वहीं कई घरों पर लगी टीन व चद्दरें ओलों की चोट से टूट गईं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से ग्रामीणों में डर और बेचैनी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।







