वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नवजात शिशुओं की सेहत के लिए आगे आईं वीरा केंद्र की बहनें, 50 बेबी किट भेंट

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की ओर से नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए 50 बेबी किट भेंट की गईं। इस संबंध में वीरा केंद्र की बैठक चेयरपर्सन सरला अग्रवाल की अध्यक्षता में एमआई सेवा केंद्र भवन में आयोजित हुई। बैठक में अपेक्स द्वारा निर्धारित वात्सल्य प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिम्मटसर के प्रतिनिधि गणेश तालणिया को 50 बेबी किट सौंपी गईं।

वीरा केंद्र की सचिव वीरा ललिता मंत्री ने बताया कि नवजात शिशुओं की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती। ऐसे में उनकी बेहतर देखभाल, स्वच्छता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेबी किट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।संरक्षिका वीरा उर्मिला तापड़िया ने बताया कि केंद्र की ओर से हाइजीनिक बेबी किट प्रतिमाह विभिन्न सरकारी अस्पतालों में समय-समय पर भेंट की जाती हैं, ताकि जरूरतमंद परिवारों को नवजात शिशुओं की देखभाल में सहयोग मिल सके।

बैठक में आगामी सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वीरा लीला मरोठी, वीरा निर्मला सेठिया, वीरा विजयश्री रांकावत सहित अन्य वीरा बहनें उपस्थित रहीं।राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम सुलोचना ने वीरा केंद्र की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें