वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाली में 16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया अभियान, बच्चों को बांटे जाएंगे ओआरएस और जिंक

पाली/घुमन्तु दर्पण। मानसून के दौरान बच्चों को डायरिया (दस्त) जैसी बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 16 जून से 31 जुलाई तक जिलेभर में “स्टॉप डायरिया अभियान-2026” चलाएगा। अभियान के तहत आमजन को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, हाथ धोने की आदत और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि इस वर्ष अभियान डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान थीम पर संचालित होगा। इसका उद्देश्य पांच वर्ष तक के बच्चों में दस्त रोग से होने वाली बीमारी और मृत्यु दर को कम करना है।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आशा सहयोगिनियां और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डायरिया से बचाव, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा ओआरएस और जिंक के महत्व की जानकारी देंगे।

पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों को ओआरएस पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित की जाएंगी। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस और जिंक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और बच्चों में दस्त के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत ओआरएस देना शुरू कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें