वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

उज्जैन घटना के विरोध में शिवसेना शिंदे का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)। शिव सेना के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय, पाली में एकत्रित हुए और बड़नगर (उज्जैन) में मोहर्रम जुलूस के दौरान कथित रूप से हुई एक घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान एक वैन कार पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए तथा उसे क्रेन से ऊंचाई पर लटकाकर विस्फोट किया गया। इस घटना पर नाराजगी जताते हुए संगठन ने दोषियों की गिरफ्तारी, घटना की निष्पक्ष जांच तथा कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की।

संगठन की ओर से नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला कलेक्टर, पाली को सौंपा गया। जिला प्रवक्ता राजू देवासी ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जाए, विस्फोट में प्रयुक्त सामग्री के स्रोत का पता लगाया जाए और यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।प्रदर्शन में जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला उप प्रमुख नरपत सिंह भाटी, जिला प्रवक्ता राजू देवासी, सुरेन्द्र विश्नोई, जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, जिला संयोजक अर्जुन सिंह टाइगर, नगर प्रभारी एडवोकेट नरेश प्रजापत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें