पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मारवाड़ जंक्शन नगर इकाई की घोषणा की। जिसमें संगठन की जानकारी देते हुए भाग संयोजक प्रियव्रत सिंह ने बताया कि किस प्रकार अनुशासन, निरंतरता व त्याग से एबीवीपी इस विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश देवासी ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का हल करते हुए उनका व्यक्तित्व निर्माण करना ही अभाविप का उद्देश्य है।इसी वर्ग में देवेंद्र कुमार को नगर अध्यक्ष, प्रिंस सोलंकी को नगर मंत्री, युविका शर्मा व महिपाल परिहार को नगर सहमंत्री, हनी गोस्वामी को एस. एफ. एस. संयोजक व आयुष जोहिंद को एस. एफ. डी. संयोजक का नवीन दायित्व सोपा गया।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अनिल जी, हेमेन्द्र सिंह, दिव्या गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।








