वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आजादी के बाद पहली बार ढेलपुरा गांव से सरकारी शिक्षक बना युवा जोजावर में हुआ भव्य स्वागत

पाली/घुमन्तु दर्पण। ढेलपुरा गांव के युवा ईश्वर सिंह पुत्र दले सिंह के सेकेंड ग्रेड शिक्षक पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद पहली बार गांव का कोई युवा सरकारी शिक्षक बना है।साधारण परिवार से आने वाले ईश्वर सिंह ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत व लगन से यह सफलता हासिल की। उनके पिता दिव्यांग हैं, माता मनरेगा मजदूर और बड़े भाई टैक्सी चालक हैं।

चयन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया तथा मिठाइयां बांटी। जोजावर में आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।ग्रामीणों ने कहा कि ईश्वर सिंह की उपलब्धि पूरे गांव के लिए गौरव की बात है और इससे क्षेत्र के युवाओं में शिक्षा के प्रति नया उत्साह पैदा होगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें