वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

घरेलू LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, 29 रुपये बढ़े दाम आम आदमी के बजट पर बढ़ा बोझ

नई दिल्ली/घुमन्तु दर्पण। महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।

यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च 2026 में सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

जानकारों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता और आयात लागत में इजाफे के कारण एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसका असर भारत के घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मार्च में हुई बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों को घरेलू एलपीजी की बिक्री पर भारी घाटा उठाना पड़ रहा था। पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर प्रति यूनिट लगभग 700 रुपये की अंडर-रिकवरी बनी हुई थी। ऐसे में बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं तक पहुंचाना जरूरी माना गया।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में केवल एलपीजी ही नहीं, बल्कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ रहा है और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

 

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें