इस दौरान बाजार के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर चौपहिया वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए पेट्रोल पंप के सामने तथा लाहौटी कुआं के पास खाली प्लॉट में अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
उपखंड अधिकारी प्रिया बजाज ने कहा कि आमजन दीपावली का पर्व खुशहाली और सुरक्षित वातावरण में मनाएं, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने पटाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद बिहाणी को निर्देश दिए कि कोई भी खुदरा पटाखा व्यापारी बिना लाइसेंस दुकान नहीं लगाए तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करे।उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को बाजार में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने तथा दीपावली से पहले बाजार में घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में उपखंड अधिकारी प्रिया बजाज, तहसीलदार सुनीता चारण, वृत्ताधिकारी जनरल सिंह, थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल पानेचा, पटाखा एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद बिहाणी, प्रमुख समाजसेवी नारायण जोशी, पूर्व पार्षद राधेश्याम लखोटिया सहित बाजार के प्रमुख व्यापारी एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।






