वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एक साल से कुएं में फंसे सूअर का सफल रेस्क्यू, गौसेवा दल ने सुरक्षित निकाला

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। मंगरोप के मुख्य बस स्टैंड स्थित एक खुले और बिना मुंडेर वाले कुएं में करीब एक वर्ष से फंसे एक सूअर को हमीरगढ़ गौसेवा दल की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद सूअर को इको पार्क में छोड़ दिया गया।जानकारी के अनुसार, सूअर करीब एक वर्ष पहले छोटा होने के दौरान कुएं में गिर गया था। तब से स्थानीय होटल संचालक राकेश साहू सहित आसपास के व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रतिदिन कुएं में भोजन डालकर तथा पाइप के जरिए पानी पहुंचाकर उसे जीवित रखा।सूचना मिलने पर हमीरगढ़ गौसेवा दल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सूअर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र के सभी खुले कुओं का सर्वे कराया जाए तथा भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उन पर शीघ्र मुंडेर और सुरक्षा जाली लगाई जाए।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें