वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एसीबी की बड़ी कार्रवाई बीज निगम डायरेक्टर सहित दो हिरासत में

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उसके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्यानी को हिरासत में लेकर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ गुजरात की एक कंपनी से जुड़े कथित रिश्वतखोरी मामले में जांच की जा रही है।

एसीबी के अनुसार प्रतिबंधों में ढील दिलाने की एवज में करीब 1.20 करोड़ रुपये रिश्वत लेने की बात सामने आई है। जांच के दौरान स्वतंत्र ज्यानी को लूणकरणसर में बस से उतरते समय डिटेन किया गया, जिसके पास से 85 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

वहीं जुगल किशोर विश्नोई के ठिकाने पर छापेमारी में 45 लाख रुपये नकद मिले। इस प्रकार अब तक करीब 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है।

डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में एसीबी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें