वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सोजत उपखंड पत्रकार संघ की बैठक में अशोक खींची लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित

पाली/घुमन्तु दर्पण (सुरेश पवार)। जैकल माता मंदिर के पास स्थित नाकोड़ा होटल में रविवार को सोजत उपखंड पत्रकार संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की सुरक्षा एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों की सर्वसम्मति से अशोक खींची को लगातार तीसरी बार सोजत उपखंड पत्रकार संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक खींची ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता तथा पत्रकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

बैठक में ओम नारायण पाराशर, धनाराम परिहार, श्याम नारायण पाराशर, संजय परिहार, मीठालाल पंवार, प्रकाश राठौड़, आमीर रज्जा, दिलखुश गहलोत, अकरम खान, अब्दुल समद राही, नथाराम बोराणा, ओमप्रकाश बोराणा, निर्मल वैष्णव, अजय जोशी, बाबूलाल पंवार, राजेश शर्मा, जय नारायण सिंह टांक, ललित तिवारी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, मनीष मेवाड़ा, रमेश भट्ट, अशोक सिंह सोलंकी, राकेश पंचारिया, असकर खां, तरुण कुमार उदित, जीवाराम चोपड़ा, हीरालाल शर्मा, आसिफ गोरी, खीवाराम देवासी, भुवनेश गर्ग, ईश्वरलाल दमामी, कालूराम खजवानिया, उगमराज चौहान, गोविंद गर्ग, दीपक गर्ग, लक्ष्मण परिहार एवं भवानी सिंह बागावास सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा पत्रकार हितों के संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें